हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। भुंतर में एक नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म जैसे घिन्नौनी वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़िता की उम्र 15 साल बताई जा रही है।
15 साल की लड़की के साथ गैंगरेप
मामले की शिकायत पीड़िता के परिजनों ने उसके साथ महिला पुलिस थाने पहुंचकर दर्ज करवाई है। मामले में तीन लड़कों का सामने आया है। पुलिस टीम ने नाबालिग समेत दो लड़कों को गिरफ्तार किया है। तीसरा लड़का अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
मामला उजागर होने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस टीम ने लड़की का मेडिकल करवा लिया है और मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने 6 लड़कों को थाने तलब किया है। शुरुआती जांच में पाया गया है कि 6 लड़कों में से पांच मलाणा क्षेत्र के रहने वाले हैं और एक अन्य लड़का स्थानीय ही है।
नाबालिग समेत दो अरेस्ट
आरोपियों में एक लड़का नाबालिग बताया जा रहा है। जबकि, बाकियों की उम्र 18 से 20 के बीच बताई जा रही है। इस शर्मनाक घटना के बाद लोगों में रोष पनप रहा है। इस मामले ने पूरे हिमाचल को हिला कर रख दिया है।
सभी आरोपी थाने तलब
मामले की पुष्टि करते हुए SP मदन लाल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। 6 लड़कों को पूछताछ के लिए थाने तलब किया गया है। जल्द लड़की के बयान अदालत में भी रिकॉर्ड करवाए जाएंगे।
इस शर्मनाक मामले का खुलासा तब हुआ- जब लड़की ने खुद परिजनों को पूरी सच्चाई बताई। दरअसल, बीती 3 जनवरी को 15 वर्षीय लड़की घर से स्कूल गई थी, लेकिन देर शाम तक भी वो घर नहीं लौटी। ऐसे में परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट महिला थाने में दर्ज करवाई।
लड़की ने बताई सच्चाई
पुलिस टीम ने चंद घंटों में लड़की को खोजकर परिजनों के हवाले किया। अगले दिन लड़की की तबीयत अचानक खराब हो गई। फिर लड़की ने परिजनों को आपबीती बताई। बेटी की बात सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई है।
लड़की ने बताया कि लड़के उसे सहेली के घर जाने के बहाने अपने साथ डोभी ले गए- जहां पर उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस टीम ने दो लड़कों को अरेस्ट कर लिया है। जबकि, 6 को थाने तलब किया गया है।
बढ़ रहा अपराध….
आपको बता दें कि हाल ही में भुंतर थाना क्षेत्र के तहत आते एक गांव से एक नाबालिग लड़की के अगवा होने का मामला सामने आया था- जिसके साथ डोभी में दुष्कर्म होने का खुलासा हुआ था। वहीं, एक अन्य मामले में शाम के समय घर जा रही नाबालिग लड़की के साथ युवक ने रेप करने की कोशिश की थी।