कांगड़ा

मैरा पंचायत से BDC पद के लिए चुनावी रण में उतरे विक्की चौधरी युवाओं में जोश

पंचायती चुनावों की घोषणा के साथ ही गांव-गांव में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच ग्राम पंचायत मैरा से एक अहम राजनीतिक अपडेट सामने आया है, जहां स्थानीय निवासी विक्की चौधरी ने बीडीसी (ब्लॉक डेवलपमेंट कमेटी) पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है।

 

विक्की चौधरी के चुनावी मैदान में उतरते ही पंचायत क्षेत्र में माहौल गरमा गया है। खासकर युवाओं में इसको लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। साथ ही माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में अन्य उम्मीदवारों की एंट्री से मुकाबला और भी दिलचस्प हो सकता है।

विक्की चौधरी का कहना है कि वे क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि यदि उन्हें जनता का आशीर्वाद मिला, तो वे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे।

पंचायती चुनावों के ऐलान के बाद अब अलग-अलग पंचायतों में उम्मीदवारों की तस्वीर साफ होती जा रही है। ऐसे में ग्राम पंचायत मैरा में भी चुनावी मुकाबला रोचक होता नजर आ रहा है।

अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि आने वाले दिनों में और कौन-कौन मैदान में उतरता है और यह चुनावी मुकाबला किस दिशा में जाता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *