धर्मशाला

हिमाचल बोर्ड 10वीं के रिजल्ट का इंतजार खत्म कल जारी हो सकता है परिणाम

Himachal Pradesh Board of School Education की 10वीं कक्षा के छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। बोर्ड द्वारा रविवार को 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है। रिजल्ट की आधिकारिक तारीख और समय की जानकारी जल्द बोर्ड की वेबसाइट और डिजिलॉकर पर जारी की जाएगी। छात्र और अभिभावक लंबे समय से इस परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, 10वीं का रिजल्ट कल सुबह करीब 11 बजे जारी किया जा सकता है। बोर्ड ने परिणाम घोषित करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पिछले वर्षों के मुकाबले इस बार छात्रों के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है। शिक्षा बोर्ड और स्कूल स्तर पर मिले संकेतों के अनुसार इस वर्ष पास प्रतिशत में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

पिछले साल 10वीं कक्षा का कुल परीक्षा परिणाम 79.8 प्रतिशत रहा था। उस दौरान 95,495 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 75,862 छात्र-छात्राएं सफल हुए थे। वहीं 13,574 विद्यार्थी फेल हुए थे और 5,563 छात्रों को कंपार्टमेंट मिली थी।

यदि वर्ष 2024 के आंकड़ों की बात करें तो उस समय कुल रिजल्ट 74.61 प्रतिशत दर्ज किया गया था। पिछले परिणामों की तुलना में इस बार शिक्षा विशेषज्ञ और शिक्षक बेहतर नतीजों की उम्मीद जता रहे हैं।

फेल होने वाले छात्रों को भी मिलेगा मौका

बोर्ड की ओर से कंपार्टमेंट परीक्षा भी आयोजित की जाएगी, ताकि एक या दो विषयों में असफल रहने वाले विद्यार्थियों का शैक्षणिक वर्ष खराब न हो। छात्र दोबारा परीक्षा देकर अपना परिणाम सुधार सकेंगे। कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया रिजल्ट जारी होने के बाद शुरू होगी।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे। परिणाम HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट और DigiLocker पर उपलब्ध रहेगा।

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। परिणाम जारी होते ही वेबसाइट पर डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *