हिमाचल

लड़की से छेड़छाड़ मामले में शिमला पुलिस का रही कानून सम्मत कार्रवाई- ASP मेहर

लड़की से छेड़छाड़ मामले में शिमला पुलिस का रही कानून सम्मत कार्रवाई- ASP मेहर

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक बार फिर तनाव का माहौल बना हुआ है। हिंदू संघर्ष समिति के चार नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में संजौली में लंबे समय से चक्का जाम जारी है। इस चक्का जाम की वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। ज़िला शिमला ASP मेहर पंवर ने बताया कि शनिवार को महिला थाना शिमला में एक 16 साल की लड़की के पिता ने शिकायत करवाई, जिसमें आरोप लगाया गया कि एक व्यक्ति ने लड़की को अपने दुकान में बुलाकर उसके साथ अनुचित शारीरिक व्यवहार किया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि आरोपी ने बालिका को किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत करते हुए एक वीडियो दिखाकर उस पर दबाव बनाने का प्रयास किया। शिकायत मिलने के बाद ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता के बयान के अनुसार पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act) की धारा 8 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पीड़ित के बयान कि आधार पर पॉक्सो की धारा- 4 भी जोड़ी गई।
कार्रवाई करते हुए आरोपी उबैद (22) पुत्र मोहम्मद शहज़ाद निवासी कृष्णानगर को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

ज़िला शिमला ASP मेहर पंवर ने बताया कि शनिवार दोपहर पुलिस कारवाई के बीच ही कुछ लोगों ने एक दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की। दुकानदार अजीम मिर्जा ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी संजौली में दर्जी की दुकान है, जहां आफताब नामक व्यक्ति भी कार्य करता है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 6 जून को कुछ लोग उसकी दुकान में आए और एक युवती को उसके सामने लाकर पहचान संबंधी प्रश्न पूछने लगे। शिकायतकर्ता के अनुसार युवती द्वारा उसे पहचानने से इनकार करने के बाद उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की तारें भी तोड़ दी गईं और उसका वीडियो बनाने का प्रयास किया गया।

संजौली में दो व्यक्तियों के साथ मारपीट और सार्वजनिक रूप से जुलूस निकालने के मामले में पुलिस थाना संजौली में मामला दर्ज कर चार आरोपितयों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अभियोग संख्या 39/2026 दिनांक 06 जून 2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया है। आरोपियों में मदन ठाकुर, विजय शर्मा, श्वेता चौहान और कल्पना शर्मा शामिल हैं। मदन ठाकुर और विजय शर्मा को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *