ऊना

टायर फटते ही गहरी खाई में गिरी कार 3 लोग जिंदा ज.ले

 

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। भरवाईं–होशियारपुर मार्ग पर चिंतपूर्णी माता के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

150 फीट गहरी खाई में गिरते ही लगी आग

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक स्विफ्ट कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि नीचे गिरते ही कार में आग लग गई और कुछ ही पलों में पूरी गाड़ी आग की लपटों में घिर गई। स्थानीय लोगों, पुलिस और अग्निशमन विभाग के पहुंचने तक वाहन पूरी तरह जल चुका था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में कई लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। आग इतनी भयंकर थी कि कार में फंसे लोगों को बचाने का कोई मौका नहीं मिल पाया।

मौके का मंजर था भयावह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद का दृश्य बेहद भयावह था। एक व्यक्ति का शव कार के बाहर पड़ा मिला, जबकि अन्य शव वाहन के अंदर बुरी तरह झुलस चुके थे। पुलिस द्वारा जुटाए गए शुरुआती साक्ष्यों के आधार पर फिलहाल दो लोगों की मौत की पुष्टि की गई है, जबकि अन्य की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

बताया जा रहा है कि कार पंजाब के लुधियाना नंबर की थी। गाड़ी से मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतकों का संबंध लुधियाना से होने की आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि सभी श्रद्धालु माता चिंतपूर्णी के दर्शन के लिए आए थे और वापसी के दौरान यह हादसा हुआ।

तेज रफ्तार या तकनीकी खराबी की आशंका

जिस स्थान पर यह दुर्घटना हुई, वह इलाका पहले से ही खतरनाक माना जाता है। यहां तीखे मोड़ और गहरी ढलान होने के कारण जरा सी लापरवाही भी बड़े हादसे को जन्म दे सकती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस स्थान पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है। वहीं, कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने हादसे से पहले जोरदार धमाके की आवाज सुनने की बात कही है, जिससे टायर फटने की संभावना भी जताई जा रही है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *