हिमाचल

मनीषा मित्तल हत्याकांड: 40 घंटे बाद दो आरोपी गिरफ्तार

मनीषा मित्तल हत्याकांड: 40 घंटे बाद दो आरोपी गिरफ्तार, हरियाणा से हुई गिरफ्तारी

शिमला। शिमला के मनीषा मित्तल हत्याकांड में पुलिस ने वारदात के करीब 40 घंटे बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 22 वर्षीय आशीष एहलावत निवासी झज्जर और 25 वर्षीय दीपक निवासी रोहतक के रूप में हुई है। आरोपियों से हत्या के इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के लिए हरियाणा की एक स्विफ्ट कार का इस्तेमाल किया गया था, जिस पर हिमाचल प्रदेश का HP-10 नंबर लगाया गया था।

दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हरियाणा से की गई है। पुलिस द्वारा आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी किए जाने के बाद आरोपियों को हरियाणा से हिमाचल प्रदेश लाया जाएगा। दोनों आरोपियों को मंगलवार को जिला अदालत शिमला में पेश किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। वहीं, जांच के तहत पुलिस मनीषा मित्तल के भाई और पति से भी पूछताछ कर रही है।

उधर, हत्या की घटना के बाद मनीषा मित्तल की बेटी को भी प्रोटोकॉल के अनुसार सुरक्षा प्रदान की गई है। मामले की जांच जारी है और पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *