हिमाचल

करीबी शख्स की गंदी हरकत से किशोरी प्रेग्नेंट

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है, जिसका खुलासा उस समय हुआ जब उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और जांच में चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई।

बीमार बच्ची को ले गए अस्पताल
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला शिमला के रामपुर का है। यहां पर बच्ची पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी। शुरुआत में परिजनों ने इसे सामान्य बीमारी समझकर घरेलू इलाज किया, लेकिन जब उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों द्वारा की गई जांच में जो सामने आया, उसने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया।रिपोर्ट में नाबालिग के गर्भवती होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना का पता चलते ही परिवार ने बिना देर किए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत मिलते ही रामपुर पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।

आरोपी की पहचान
आशीष (उर्फ आशु) पुत्र जगदीश, निवासी सरपारा (रामपुर) के रूप में हुई है।

किराए के कमरे में बुलाकर किया नाबालिग से दुष्कर्म
बच्ची के परिजनों का आरोप है कि आरोपी क्लास-III वर्कर के रूप में काम करता है। आरोपी रचोली में एक कमरा किराए के कमरे में रहा था और नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद नाबालिग गर्भवती हो गई।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट भी लगाया है, ताकि सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है और महिला पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में उसके बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *