नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: संसारपुर टैरस पुलिस ने चलाया ‘भांग उखाड़ो अभियान
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: संसारपुर टैरस पुलिस ने चलाया ‘भांग उखाड़ो अभियान’, कई पौधे किए नष्ट
सुशील कुमार/ संसारपुर टेरेस : हिमाचल प्रदेश में पुलिस और प्रशासन द्वारा लगातार ‘भांग उखाड़ो अभियान’ चलाए जा रहे हैं व इसी दौरान सोमवार को संसारपुर टैरस थाना पुलिस ने थाना प्रभारी संजय शर्मा की अगुवाई में स्थानीय लोगों, युवक मंडलों और नशा निवारण समितियों के साथ मिलकर हजारों भांग के पौधों को नष्ट किया ।
इस दौरान संजय शर्मा ने उपस्थित लोगों को इस अभियान के बारे में जानकारी देते हुये कहा कि भांग की अवैध खेती और जंगली भांग के पौधों को नष्ट करके युवाओं को नशे के दलदल से बचाना है ।

उन्होंने कहा कि इस दौरान सरकारी और निजी भूमि पर प्राकृतिक रूप से उगी भांग को चिन्हित कर हाथों से उखाड़कर जलाया जाता है व पुलिस के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों, स्कूली बच्चों और पंचायतों का सक्रिय सहयोग लिया जाता है। इस दौरान , हेमराज,अजित, मनमोहन, नीरज जसवाल , संजू, अनित , सन्नी ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे ।